फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की धमकी के बाद अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर पुलिस बल तैनात

Sat, 20 Feb 2021 05:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : ANI
बीते दिनों महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्मों की शूटिंग मुंबई में नहीं होने देने की धमकी दी थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर मुंबई पुलिस तैनात कर दी गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन, नाना पटोले, अक्षय कुमार - फोटो : Twitter
हालांकि इसके बाद नाना पटोले का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ''मैंने अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के खिलाफ नहीं बल्कि उनके काम के खिलाफ बोला था। वे असली हीरो नहीं हैं। अगर वे होते, तो लोगों की समस्याओं के लिए खड़े होते। अगर वे 'कागज के शेर' ही बनना चाहते हैं तो हमें कोई समस्या नहीं है।''

विज्ञापन

3 of 5
नाना पटोले - फोटो : ANI
उन्होंने आगे कहा, हम पीछे नहीं हटे हैं। जब भी उनकी फिल्में रिलीज होंगी, हम उन्हें काले झंडे दिखाएंगे। हम लोकतांत्रिक तरीकों का पालन करते हैं। हम 'गोडसे वाले' नहीं, बल्कि 'गांधी वाले' हैं।

4 of 5
नाना पटोले - फोटो : फाइल
बता दें, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने पेट्रोल की कीमतों को लेकर बॉलीवुड एक्टर्स पर हमला बोला था। नाना पटोले ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर निशाना साधाते हुए पूछा था कि आखिर वे अब क्यों नहीं पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इन दोनों स्टार्स को राज्य में शूटिंग न करने देने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
कांग्रेस का आरोप है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस की सरकार में बड़े सितारे खुलकर बोला करते थे। लेकिन अब जब पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया तो सभी ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें