फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशप्रेमी ही देखेंगे मेरा टीवी शोः आमिर खान

Sun, 02 Mar 2014 08:43 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान ने कहा है कि 2 मार्च से शुरु हुआ उनका टीवी शो देशप्रेमी जरूर देखेंगे।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपने मशहूर टॉक शो 'सत्यमेव जायते' के दूसरे संस्करण के साथ लौट रहे हैं। वह कहते हैं कि यह संस्करण देशप्रेमियों के लिए है। शो में दर्शकों को बांधे रखने के लिए पूरा मसाला है इसलिए आमिर को टीआरपी की कतई चिंता नहीं है।
विज्ञापन


पहले संस्करण की तरह शो का दूसरा संस्करण भी 2 मार्च सुबह 11 बजे स्टार के विभिन्न चैनलों पर छह भाषाओं में सीधा प्रसारित होगा।

अभिनेता से कहा गया कि आमतौर पर रविवार परिवारों के लिए फिल्म देखने का दिन होता है और इस पर उन्होंने  कहा, "जिसे अपने देश की फिक्र है वह शो देखेगा। शो का पिछला संस्करण अनगिनत लोगों ने देखा था। यह शो के लिए एकदम सही समय है।"
विज्ञापन


40 वर्षीय आमिर ने कहा, "मैं कहूंगा कि हमारा शो बहुत मनोरंजक है। इसमें प्रेम कहानी है। यह देश और देशवासियों के बीच की प्रेमकहानी है।"

शो उस समय प्रसारित हो रहा है जब देश अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव के लिए कमर कस रहा है।

टेलीविजन कार्यक्रमों की सफलता रेटिंग द्वारा मापी जाती है, लेकिन आमिर को रेटिंग सिस्टम में कतई यकीन नहीं है।

उन्होंने कहा, टीआरपी का कोई मतलब नहीं है। भारत की आबादी करीब 120 करोड़ है और रेटिंग रिकॉर्ड करने के लिए आपके पास महज 7,000 सेट हैं।

आप उस आधार पर मुझे बताएंगे कि लोग क्या देख रहे हैं, तो आप ही बताइये यह कितना हास्यास्पद है..इसलिए मैंने स्वयं को टीआरपी से दूर रखा है।"

आमिर दूसरे संस्करण की पहली कड़ी बिहार में अकेले एक पहाड़ी काटकर रास्ता बनाने वाले दशरथ मांझी को समर्पित करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें