'पेद्दी' फिल्म में राम चरण
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
रामचरण ने एथलीट्स को लेकर कही बड़ी बात
फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के दौरान ही रामचरण ने भी एक इंस्पायरिंग स्टोरी बताई। वह कहते हैं, ‘भारत में हमारी तीरंदाजी टीम में ज्यादातर एथलीट आदिवासी हैं। उनमें धनुष और तीर चलाने की प्रतिभा होती है। उनमें से कोई भी शहरों से नहीं है, वे आदिवासी समुदायों से आए हैं। तीरंदाजी अधिकारियों ने गांवों और आदिवासियों के बीच उस प्रतिभा को पहचाना और यह एक समझदारी भरा कदम था।’
बता दें कि फिल्म ‘पेद्दी’ में रामचरण क्रिकेट खेलते दिखेंगे, पहलवानी करते भी नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘पेद्दी’?
रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में देव्येंदु और जान्हवी कपूर के अलावा बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। इस फिल्म को बुची बाबू सना ने निर्देशित किया था।