पवन सिंह अक्सर ही कंट्रोवर्सी से घिरे रहते हैं। हाल ही में सिंगर अंजलि राघव के साथ उनका एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह अजीब ढंग से एक्ट्रेस की कमर को टच कर रहे हैं। वायरल वीडियो में पवन की इस हरकत से अंजलि भी असहज महसूस कर रही है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स पवन सिंह को इस गलत हरकत के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
वीडियो में गलत ढंग से सिंगर को टच किया
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पवन सिंह स्टेज पर सिंगर अंजलि के साथ मौजूद है। अंजलि ऑडियंस से बात कर रही है, इसी बीच पवन उनकी कमर को टच करते हैं। कहते हैं कि कुछ लग हुआ है। इस तरह की हरकत से अंजलि भी असहज हो जाती है। लेकिन पवन सिंह दोबारा सिंगर की कमर को टच करते हैं।
यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
पवन सिंह का वीडियो देखकर यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर लिखता है, ‘ये बशर्म आदमी है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसे लोग समाज के लिए बहुत खतरनाक होते हैं।’ एक और यूजर कमेंट करता है, ‘ये कैमरे के सामने एक महिला का सम्मान नहीं कर सकता है, तो संंसद में जनता के हक की बात क्या करेगा? यही असली चेहरा है।’