फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉलीपॉप लागेलु के गायक पवन सिंह का होली धमाका, दबंग सिंगर के साथ की ये नई शुरुआत

Thu, 20 Feb 2020 05:53 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Kamariya Hila Rahi Hai - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गायक पवन सिंह भोजपुरी संगीत में हलचल मचाने के बाद अब हिंदी संगीत में भी बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। पवन सिंह हिंदी संगीत की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह गाना हिन्दुओं के मुख्य त्योहारों में से एक होली पर आधारित है, और पवन सिंह के साथ इस गाने को पायल देव ने अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन


गायक पवन सिंह हिंदी संगीत में अपनी शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं, और उन्हें लगता है कि इससे अच्छा कोई दूसरा गीत नहीं हो सकता। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में पहले से ही 'लॉलीपॉप लागेलु' और 'बदनाम कर दोगी' जैसे गानों से हिट हैं, लेकिन होली पर यह गाना उनका पहला हिंदी गाना है, और उन्हें लगता है कि इस गाने ने उन्हें हिंदी संगीत के लिए एक अच्छी शुरुआत दी है। गाने का म्यूजिक वीडियो डांसर लॉरेन गोटलिब पर फिल्माया गया है। गाने में उनका साथ पायल देव ने दिया है, जिन्होंने हाल ही में फिल्म दबंग के लिए गाना गाया है।

अपने गाने के बारे में पवन सिंह ने कहा, 'मैं हिंदी संगीत में शुरुआत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे सभी प्रशंसक इस हिंदी गाने 'कमरिया हिला रही है' को भी उसी तरह प्यार और समर्थन दें, जिस तरह मुझे मेरे सभी गानों के लिए मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बिग बॉस जीतने के लायक नहीं है' वाले बयान पर सिद्धार्थ शुक्ला की खरी-खरी, इस जवाब से की बोलती बंद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें