इस साल साउथ की कई बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। इस लिस्ट में बड़े सितारों की फिल्में शामिल हैं। प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी', जूनियर एनटीआर की 'देवरा', अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल', राम चरण की 'गेम चेंजर', पवन कल्याण की 'दे कॉल हिम ओजी' और नंदमूरी बालकृष्ण की 'एनबीके 109' सहित कई बहुप्रतीक्षित फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में कई फिल्में रिलीज होने के कारण सभी फिल्मों के निर्माता इस कोशिश में हैं कि उनकी फिल्म अन्य किसी फिल्म से क्लैश न हो। हालांकि, पवन कल्याण की 'ओजी' और नंदमुरी बालकृष्ण की 'एनबीके 109' के बीच टकराव होने की संभावना बनी हुई है।