फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan Ex-Wife: इस बीमारी से जूझ रहीं साउथ पवन कल्याण की पूर्व पत्नी, बोलीं- उम्मीद है...

Wed, 15 Feb 2023 10:05 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की पूर्व पत्नी रेणु देसाई इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। रेणु अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
रेणु देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगू सिनेमा के दिग्गज एक्टर पवन कल्याण की पूर्व पत्नी एक्ट्रेस रेणु देसाई इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खुलासा किया कि वह दिल और अन्य सेहत से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही हैं। रेणु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मजबूत बने रहने की बात कही है। साथ ही, उन्होंने अन्य लोगों को ऐसे हालात में मजबूत बने रहने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

दरअसल, रेणु देसाई ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके शरीर पर हॉल्टर लगा दिखा। मुस्कुराती हुई तस्वीर के साथ रेणु देसाई ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे सभी करीबी जानते हैं कि मैं पिछले कुछ साल से दिल और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं से जूझ रही हूं। कभी कभी यह सब समझना मुश्किल हो जाता है कि यह क्यों हो रहा है।'

रेणु देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
रेणु ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं यह पोस्ट शेयर कर रही हूं। इसकी वजह यह है कि मैं अपने आप को और कई लोगों को, जो कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें याद दिलाऊं कि हमें मजबूत बने रहना होगा, चाहे जो हो। हमें जो भी हो रहा है, उस पर यकीन रखना होगा। अपने आप से और जिंदगी से उम्मीद मत खोइए, यूनिवर्स के पास हमारे लिए स्वीट प्लान्स होते हैं।'
 
विज्ञापन

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'स्किपर द पेंग्विन ने कहा था, 'बस मुस्कुराओ और खुश रहो।' रेणु ने अपने पोस्ट में इस बात की भी जानकारी दी कि उनका इलाज चल रहा है। साथ ही, अपना खूब ख्याल भी रख रही हैं और स्वस्थ होकर जल्द शूट पर लौटेंगी। बता दें कि रेणु देसाई कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रेणु और पवन की शादी साल 2009 में हुई थी, लेकिन तीन साल बाद ही दोनों की राहें जुदा हो गई थीं।

यह भी पढ़ें:  पठान के साथ यह फिल्म भी बढ़ाएगी कार्तिक की मुश्किल? जानिए कैसा होगा 'शहजादा' का भविष्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें