भाग मिल्खा भाग में बने कोच
फरहान अख्तर स्टारर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग(2013)’ में पवन मल्होत्रा का किरदार ज्यादा बड़ा नहीं है, मगर वह अपने किरदार में अलग छाप छोड़ते हैं। फिल्म में उन्होंने मिल्खा सिंह के कोच गुरुदेव सिंह का किरदार निभाया था। मिल्खा को गाइड करने का, मोटिवेट करने का काम कोच गुरुदेव सिंह ही करते हैं।
परदेस में शाहरुख के दोस्त का किरदार
1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘परदेस’ में शाहरुख खान और महिला चौधरी लीड रोल में थे। इस फिल्म में पवन मल्होत्रा ने शाहरुख खान के दोस्त शराफत अली का किरदार निभाया था। यह किरदार भी दर्शकों को फिल्म के आखिर में याद रह जाता है।
फिल्म 'फौजा' के लुक में पवन मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम @pavanrajmalhotra
जब वी मेट में बने चाचा
साल 2007 में फिल्म ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर के किरदार गीत के चाचा के रोल में पवन मल्होत्रा नजर आए। फिल्म में जब गीत घर वापस नहीं लौटती तो उसके चाचा हीरो यानी शाहिद कपूर के पास जाते हैं और गीत को घर वापस लाने की जिम्मेदारी देते हैं।
इन फिल्मों-सीरियल में किए गए पसंद
- 2023 में एक हरियाणवी फिल्म ‘फौजा’ में पवन मल्हाेत्रा ने एक पिता का किरदार निभाया था। यह पिता अपने सपनों को पूरा करने के लिए बेटे की तरफ देखता है।
- 2023 में ही फिल्म ‘ओएमजी 2’ में जज पुरुषोत्तम नागर का रोल किया है।
- 2023 में ही फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में टीपी बिंदल का रोल पवन मल्होत्रा ने किया था।
- 1986 में सीरियल ‘नुक्कड़’ और ‘सर्कस’ में अपने उम्दा अभिनय से पवन मल्होत्रा ने दर्शकों के बीच अलग पहचान बना ली।