फिल्म 'पति पत्नी और वो दो'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘पति पत्नी और वो दो’ का आधा हो गया कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन सोमवार को इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह साेमवार को फिल्म का कलेक्शन लगभग पचास प्रतिशत तक घट गया। फिल्म का कुल कलेक्शन 20.75 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना, अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं।
संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘आखिरी सवाल’ का निराशाजनक प्रदर्शन
रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ ने 80 लाख रुपये कमाए थे। लेकिन सोमवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 21 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.16 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी है।
‘करुप्पु’ की क्या रही कमाई?
सूर्या की साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ ने रिलीज के चौथे दिन 14.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। ‘करुप्पु’ ने कुल 82.30 करोड़ रुपये की कमाई अब तक की है। यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ और ‘राजा शिवाजी’ ने कितना कमाया?
फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ ने रिलीज के 12वें दिन 73 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि 11वें दिन 3.20 करोड़ रुपये कमाए थे। इसकी कुल कमाई भी अब तक 20.95 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म की कहानी भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित है।
रितेश देशमुख निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 18वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 17वें दिन 3.45 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक इस फिल्म ने कुल 85.71 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। यह मराठी फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है।