सलमान ने पोस्ट में लिखी थी ये बात
इससे पहले सलमान खान ने अपनी फिट बॉडी दिखाते हुए शर्टलेस तस्वीर और एक क्रिप्टिक कैप्शन शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया था। इसमें लिखा था, ‘मैं, मैं, खुद से, खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं, अकेला और तन्हा, अकेलापन पसंद से होता है और तन्हा तब होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता।
अब इसके आगे आप खुद तय करें कि आपको क्या करना है।’ सलमान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कई फैंस ने अभिनेता की इमोशनल कंडीशन के बारे में अटकलें लगाईं और उनके शब्दों के पीछे के अर्थ पर चर्चा की।
सलमान की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। इनमें सबसे पहले उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ है। ये पहले ‘बैटल ऑफ गलवां’ के नाम से रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म का नाम बदल गया है। वहीं कुछ कारणों से फिल्म में देरी हुई है।
इसके अलावा सलमान वामशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसका अस्थायी टाइटल 'एसवीसी63' है। इसमें उनके साथ नयनतारा प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं सलमान के राज और डीके के साथ भी एक प्रोजेक्ट करने की चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी तक इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।