विदेशों में गूंज रहा 'पठान'
25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पठान' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर महज छह दिन सफलतापूर्वक 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती सप्ताह में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद जब 'पठान' मंडे टेस्ट देने मैदान में उतरी, तो इसमें भी फिल्म को शानदार सफलता मिली। इस एक्शन फ्लिक स्पाई थ्रिलर फिल्म ने सिर्फ छह दिन में 600 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से पठान इस हफ्ते के अंत तक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमा सकती है।
Shamita Shetty: आमिर अली को डेट करने की खबरों पर भड़कीं शमिता शेट्टी, बोलीं- सिंगल और खुश हूं
भारत में 300 करोड़ पार
विदेशों में लाजवाब प्रदर्शन करने के वाली 'पठान' भारत में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'पठान' ने भारत में 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने में कामयाब रही है और लगातार धुआंधार कमाई कर रही है। सोमवार को भी 'पठान' ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 303.75 करोड़ रुपये हो गया है।
Kushi: सामंथा और विजय देवरकोंडा की 'खुशी' को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग