लोगों को पसंद आया गजल वर्जन
नेटीजंस को दोनों भाइयों का यह वर्जन बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि सौम्य गाने को अलग-अलग तरीके से बनाने के लिए काफी मशहूर हैं। बेशरम रंग को भी उन्होंने पार्टी सॉन्ग से सीधा गजल बना दिया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस जमकर इस गाने की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''अभी इसका फुल वर्जन यूट्यूब पर सुना...इसके बाद लगातार मैं इसे सुन रहा हूं।'' दूसरे यूजर ने लिखा. ''गजल वर्जन ओरिजनल से बहुत बेहतर है।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस गाने पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने इंटरनेट पर गिराई 'बिजुरिया', वायरल हो रहा गाना, व्यूज तीन मिलियन के पार
इस दिन रिलीज होगी पठान
बता दें कि पठान को लेकर इन दिनों जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म से शाहरुख खान लंबे समय बाद बतौर लीड एक्टर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका और जॉन अब्राहम भी एक्शन करते नजर आएंगे। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इससे पहले सिद्धार्थ बैंग-बैंग और वॉर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। मारधाड़ से भरपूर 'पठान' सिनेमाघरों में 25 जनवरी को प्रदर्शित होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख 'जवान' और 'डंकी' में भी दिखने वाले हैं। दर्शकों को इन तीनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Filmy Wrap: 'अवतार 2' ने तोड़ा एवेंजर्स का रिकॉर्ड और तुनिशा केस में आया नया मोड़, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें