बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की चार साल बाद वापसी धमाकेदार होने जा रही है। 'पठान' के पहले गाने से लेकर ट्रेलर आने तक फिल्म का जलवा कायम है। अब शाहरुख खान का चार्म दुबई में भी नजर आया। दरअसल, बुर्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर दिखाया गया, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पठान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेल्सन डिसूजा ने बताया था, 'पठान उन फिल्मों में शुमार है, जिनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में हमारे लिए सबसे जरूरी यह है कि इसे दर्शकों के सामने भव्य तरीके से पेश किया जाए। हमें यह एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि शाहरुख खान की इस वापसी का जश्न दुबई में भी मनाया जाएगा। साथ ही, पठान का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।' TMOCK: बबीता जी की डिग्री देख जेठालाल शॉक्ड, भिड़े हैं सबके गुरु, जानें कितनी पढ़ी लिखी है तारक मेहता की कास्ट
बता दें कि फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह साल 2023 की ब्लाकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है।