अभिनेता शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'पठान को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। एक्टर की यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख खान की दीवानगी दुनियाभर में है। फैंस न सिर्फ हिंदी पट्टी इलाकों में 'पठान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, बल्कि साउथ स्टेट में भी फैंस की दीवानगी जबरदस्त है। संभव है कि शाहरुख खान तेलुगू स्टेट में अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में संकेत दिए हैं। तेलुगू राज्यों में 'पठान' के प्रमोशन को लेकर शाहरुख खान ने क्या कहा? आइए जानते हैं...