सोशल मीडिया ने सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरी को काफी कम कर दिया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर सेलेब्स की फोटो-वीडियो खूब वायरल होती हैं। फैंस अपने चहेते सितारों की थ्रोबैक फोटोज में भी खूब दिलचस्पी लेते हैं। आए दिन स्टार्स के बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती हैं। इन दिनों एक फोटो काफी छाई हुई है। इसमें एक बच्चा स्ट्रॉ से कोल्ड ड्रिंक पीता नजर आ रहा है। बता दें कि यह बच्चा आज बॉलीवुड पर राज करता है। भले ही बचपन में इस बच्चे ने आर्थिक तंगी का सामना किया था, मगर आज अरबों की दौलत का मालिक है। क्या आप इस बच्चे को पहचान पा रहे हैं? चलिए हम बताते हैं...