केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। यूं तो केआरके फिल्म और सिनेमा पर ही ज्यादा बातें करते नजर आते हैं। मगर, अपने हालिया ट्वीट में वह अपनी जिंदगी पर बात करते नजर आए हैं। केआरके फिर से शादी करने की तैयारी में हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार वह एक या दो नहीं, बल्कि तीन दुल्हनियां घर लाने वाले हैं! केआरके शादी भी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में रचाना चाह रहे हैं। केआरके का कहना है कि इस्लाम में उन्हें चार बीवियां रखने की इजाजत है।
Bollywood: बॉलीवुड में इन सितारों ने जमाया अभिनय का सिक्का, लेकिन सोशल मीडिया से हैं दूर, जानें क्या है वजह
बता दें कि केआरके अपने एक ट्वीट को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'मैं तीन पाकिस्तानी लड़कियों से शादी करने को तैयार हूं। मैंने सिर्फ एक बार शादी की है और इस्लाम में मुझे चार बीवियां रखने की इजाजत है।' बता दें कि केआरके ने यह बात मजाक में कही है। अपने इस ट्वीट के बाद उन्होंने लाफिंग इमोजी भी पोस्ट किए हैं।
केआरके के इस हालिया ट्वीट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग केआरके को खरी-खोटी सुना रहे हैं तो कोई उनका मजाक बना रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय लड़कियों में क्या कमी रह गई?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको एक बीवी मिल गई, वही चमत्कार है।' एक यूजर ने लिखा, 'कर लो भाई, अकेला भारत ही आपको क्यों झेले।' एक यूजर ने लिखा है, 'पाकिस्तान के अभी इतने भी बुरे दिन नहीं आए हैं।'
Throwback Thursday: जब सनी देओल को सरेआम सोहा अली खान ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़, हैरान रह गए थे सभी लोग
बता दें कि केआरके अक्सर अपने ट्वीट के जरिए फिल्मों और स्टार्स पर तंज कसते नजर आते हैं। इन दिनों वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर काफी ट्वीट कर रहे हैं। वह इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म रिलीज होने से पहले तक केआरके इसके विरोध में नजर आ रहे थे, लेकिन फिल्म की रिलीज वाले दिन अचानक केआरके के सुर बदल गए और उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट शाहरुख खान और 'पठान' की तारीफ में कर डाले हैं।
Ravi Kishan: भोजपुरी में रवि किशन को इस तरह मिला पहला ब्रेक, स्ट्रगलर से सुपरस्टार बनने का दिलचस्प किस्सा