शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का क्रेज उनके फैंस के बीच रिलीज के बाद से ही बना हुआ है। 'पठान' के अवतार में चार साल बाद शाहरुख खान की वापसी ने सभी का दिल जीत लिया है और ऐसे में फिल्म रोजाना कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, शाहरुख खान भी ट्विटर के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े हुए हैं और आस्क एसआरके सेशन कर अक्सर उनके सवालों का जवाब देते हैं। वहीं, अब किंग खान ने एक बच्ची के 'पठान' को पसंद नहीं करने वाले वीडियो पर रिएक्ट किया है।