फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Humayun Saeed: 6.3 फुट की लड़की ने सिखाए रोमांटिक सीन करने के तरीके, हुमायूं सईद ने सुनाए 'द क्राउन' के किस्से

Thu, 29 Dec 2022 12:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मिर्जा-मलिक टॉक शो' में बतौर गेस्ट पहुंचे नेटफ्लिक्स की 'द क्राउन' सीरीज के अभिनेता हुमांयू सईद ने हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ डेबिकी के साथ काम करने को लेकर अपना एक्सपीरिएंस साझा किया है।  
विज्ञापन
हुमायूं सईद, एलिजाबेथ डेबिकी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में बॉलीवुड और हॉलीवुड कलाकारों की तरह ही इस समय हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के अभिनेताओं का भी जलवा देखने को मिलता है। पाकिस्तानी सिनेमा जगत के कलाकार अपने अभिनय, लुक्स और स्टाइल की वजह से लोगों की जुबान पर बने रहते हैं। पाक कलाकारों की पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि उनकी ख्याती महज पाकिस्तान और भारत तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब ये सभी विदेश में भी चर्चित नाम बन चुके हैं। इन्हीं में से एक कलाकार है हुमायूं सईद। हुमायूं पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम माने जाते हैं। अक्सर चर्चाओं में बने रहने वाले हुमायूं सईद नेटफ्लिक्स के चर्चित शो 'द क्राउन' के पांचवें सीजन में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुके हैं। अपने इस शो में काम करने के दौरान के दिनों को याद करते हुए एक टॉक शो में हुमायूं सईद ने अपनी को-स्टार एलिजाबेथ डेबिकी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन

हुमायूं सईद, एलिजाबेथ डेबिकी - फोटो : Social media
देश-विदेश तक अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले पाकिस्तानी अभिनेता हुमायूं सईद हाल ही में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के टॉक शो 'मिर्जा-मलिक टॉक शो' में पहुंचे थे। इस शो में अभिनेता ने 'द क्राउन' के पांचवें सीजन में उनके साथ काम कर चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ डेबिकी के साथ काम करने को लेकर अपना एक्सपीरिएंस साझा किया है। अभिनेता ने खुलासा करते हुए कहा, 'मुझे इस बात की उम्मीद नहीं थी कि इस शानदार पीरियड ड्रामा में कास्ट किया जाएगा। इसके साथ मैं शो की शुरुआत में बहुत ज्यादा नर्वस था, लेकिन मेरे साथ शो में राजकुमारी डायना का रोल करने वाली एलिजाबेथ डेबिकी ने मेरी काफी हिम्मत बढ़ाई।'  
Riya Kumari: अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या में पति गिरफ्तार, लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों ने मारी थी गोली

हुमायूं सईद, एलिजाबेथ डेबिकी - फोटो : Social media
एलिजाबेथ डेबिकी के बर्ताव के बारे में बात करते हुए हुमायूं सईद ने कहा, 'मुझे यह बात बहुत अच्छी तरह से याद है कि मैंने इस बेहतरीन शो के चारों सीजन देखे हैं और जब मुझे पांचवें सीजन का हिस्सा बनने का मौका मिला तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। मैं इसको लेकर  काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गया था। इतना ही नहीं जब मैं इस शो में अपनी को-स्टार एक्ट्रेस एलिजाबेथ डेबिकी से पहली बार मिला तो छह फुट तीन इंच की लड़की को देखता ही रह गया। मैंने उनसे बात की और समझा कि वह एक बहुत ही शानदार एक्ट्रेस हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने मुझे शो के कई रोमांटिक सीन्स में मेरी हेल्प भी की थी।'
TV Actress: इन टीवी अभिनेत्रियों ने एक ही पति से रचाई दो बार शादी, जानिए लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल
विज्ञापन

हुमायूं सईद, एलिजाबेथ डेबिकी - फोटो : Social media
आपको बता दें, नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज 'द क्राउन' के पांचवें सीजन में हुमायूं सईद ने 'डॉक्टर हसनत खान' का किरदार निभाया था, वहीं राजकुमारी डायना का किरदार एलिजाबेथ डेबिकी ने अदा किया था। 
Arijit Singh: अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट रद्द, भाजपा नेता का दावा- 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' से डर गईं ममता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें