फिल्म को बैन करने की उठी थी मांग
दरअसल, जब से फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग आया है, तभी से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गाने के रिलीज होने के बाद कई लोगों का गुस्सा फूटा था। गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी हुई है। जिस पर खूब राजनीति हुई है। यहां तक कि फिल्म को बैन करने की भी मांग उठी। इस पूरे बवाल के बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें सेंसर बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, फिल्म के मेकर्स को कुछ बदलाव करने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़े-
दुखद: मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा
सेंसर बोर्ड ने बदलाव करने की सलाह दी
सेंसर बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, पठान फिल्म का हाल ही में सर्टिफिकेशन किया गया था, जिसके लिए CBFC एग्जामिनेशन कमेटी गई थी। CBFC गाइडलाइंस के मुताबिक फिल्म के सभी पहलुओं पर नजर डाली गई है। जिसके बाद कमेटी ने फिल्म के मेकर्स को कुछ बदलाव करने को कहा है। ये बदलाव खास कर फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर हैं। कमिटी के द्वारा पठान फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले रिवाइज्ड वर्जन भी जमा करने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़े-
Arijit Singh: अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट रद्द, भाजपा नेता का दावा- 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' से डर गईं ममता
रिपोर्ट्स के अनुसार, CBFC सूत्र का कहना है कि सेंसर बोर्ड हमेशा से ही रचनात्मक एक्सप्रेशंस और लोगों की संवेदनशीलता के बीच तालमेल बनाकर रखती है। इसलिए इन मुद्दों पर आपस में बात करके इसका समाधान किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब तक दिए हुए सुझावों पर फिल्म में बदलाव किए जाएंगे, तभी तक हमारी संस्कृति, भरोसा गौरवशाली, जटिल बना हुआ है।
ये भी पढ़े-
TV Actress: इन टीवी अभिनेत्रियों ने एक ही पति से रचाई दो बार शादी, जानिए लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल
मेकर्स और दर्शकों के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी
उन्होंने आगे कहा कि हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा कि इस किसी कहानी के जरिए वह न समझाया जाए। जो सच और वास्तविकता से ध्यान भटकाने की कोशिश करें। जैसे कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि मेकर्स और दर्शकों के बीच तालमेल बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसलिए मेकर्स को इसी दिशा में काम करने की जरूरत है।
ये भी पढ़े-
Sun Cinema : न देविका रानी, न फातिमा बेगम, ये महिला थी हिंदी सिनेमा की पहली अभिनेत्री
फिल्म के रिलीज के बाद पता चलेंगे बदलाव
सेंसर बोर्ड के द्वारा फिल्म में कई बदलाव करने की सलाह दी गई है। हालांकि इसमें क्या क्या बदलाव किए जाएंगे इसका खुलासा तो फिल्म की रिलीज के बाद ही होगा। इन बदलावों के बीच सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या दीपिका पादुकोण के गाने बेशरम रंग में भगवा बिकनी में भी बदलाव किए जाएंगे या फिर नहीं। या फिर उस में कोई बदलाव देखने को मिले या फिर रंग में। क्योंकि इससे पहले आज तक कभी किसी रंग को लेकर इस प्रकार विरोध नहीं हुआ है।
25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। शाहरुख खान 4 साल बात बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्हें चार साल पहले जीरो फिल्म में आखिरी बार देखा गया था। वहीं, फिल्म पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।