फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham: जॉन अब्राहम ने ठुकराई फिल्म 'आवारा पागल दीवाना-2'! वजह कर देगी हैरान

Sun, 16 Apr 2023 04:51 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जॉन अब्राहम ने फिल्म 'आवारा पागल दीवाना 2' को करने से मना कर दिया है। वहीं, इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है। 
 
विज्ञापन
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉन अब्राहम का करियर बहुत ही खराब दौर से गुजर रहा था। उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी। ऐसे में शाहरुख खान की 'पठान' उनके करियर के लिए संजीवनी बनी। इस फिल्म में उनका किरदार किंग खान के बराबर ही था। हालांकि, अब पता चला है कि जॉन ने बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना 2’ को करने से मना कर दिया है। इसके पीछे की वजह क्या है? आइए जान लेते हैं...

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो जॉन अब्राहम ने पहले इस फिल्म को करने के लिए हामी भर दी थी। इस फिल्म को साजिद खान द्वारा निर्देशित किया जाना था। साजिद ने ही इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम को चुना था। जॉन भी साजिद के कारण इस फिल्म को करने के लिए मान गए थे। लेकिन अब जॉन ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि जॉन ने इस फिल्म को क्यों करने से मना किया है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म 'पठान' इसका एक कारण है। 

Sara Ali Khan: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रिजेक्ट हो गई थीं सारा अली, वीडियो वायरल तो लोग बोले- 'मैं हैरान हूं'
विज्ञापन


असल में, जॉन फिल्म 'पठान' में अपने किरदार को लेकर बहुत उत्साहित थे। उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ पर्दे पर अपने किरदार को पेश किया। अब वह कुछ दिनों तक कॉमेडी फिल्में न करके सिर्फ एक्शन, सीरियस और बड़े बजट की फिल्में करना चाहते हैं। जॉन को लगता है कि वे अभी सीरियस और एक्शन मोड फिल्मों की तैयारी में लगे हुए हैं, इसलिए इस समय उनके लिए कॉमेडी फिल्म करना सही नहीं है।
विज्ञापन


Pooja Hegde: 'हर सवाल का जवाब नहीं दे सकती', खुद को लेकर उड़ रही अफवाहों पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी

बता दें कि, 'पठान' की सफलता के बाद से जॉन को कई बड़ी एक्शन फिल्मों के ऑफर मिलना शुरू हो गए हैं। इसके अलावा उनकी कुछ सीरियस और एक्शन फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। जॉन की फिल्म 'तेहरान' इसी साल के अंत तक रिलीज किए जाने की उम्मीद है। वहीं, वह जियोपॉलिटिक्स पर आधारित एक अनटाइटल्ड फिल्म भी करने वाले हैं। वहीं, जॉन की फिल्म 'पठान' से उनके किरदार जिम पर भी एक फिल्म बन सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें