'पुष्पा 2' देखने जा रहे 19 वर्षीय प्रवीन की रेलवे ट्रैक पार करते समय मौत हो गई। लड़का बशेट्टीहल्ली में जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार कर रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।
'पुष्पा 2' देखने जा रहे 19 वर्षीय प्रवीन की रेलवे ट्रैक पार करते समय मौत हो गई। लड़का बशेट्टीहल्ली में जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार कर रहा था। उसे 'पुष्पा 2' का शो देखना था, जिसके लिए हड़बड़ी में रेलवे ट्रैक पार किया। उसने ट्रेन आते नहीं देखी और रेलवे ट्रेक पर वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
बशेट्टीहल्ली में हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम प्रवीन तामाचलम है। वह मूल रूप से श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश से था। फिलहाल नौकरी के लिए बशेट्टीहल्ली में रह रहा था। लड़के ने आईटीआई से डिप्लोमा किया। इसके बाद वह इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। 'पुष्पा 2' देखने के लिए प्रवीन बहुत उत्साहित था। उसने दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बनाया। वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा रहा था।
रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
हादसा होने के बाद प्रवीन के दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए। पुलिस मृतक लड़के के दोस्तों की तलाश कर रही है। ये घटना सुबह 9 बजे की है, जब प्रवीन और उसके दोनों दोस्त फिल्म देखने जा रहे थे। वह बशेट्टीहल्ली के वैभव थिएटर में सुबह 10 बजे का शो देखने जा रहे थे। इस दौरान हुई इस घटना में प्रवीन की मौत हो गई। प्रवीन ने ट्रैक पर आती ट्रेन नहीं देखी और वे ट्रैक को पार करने लगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस इस घटना की जांच के साथ ही दोस्तों की भी तलाश कर रही है।
अल्लू अर्जुन पर हुआ केस
गुरुवार अभिनेता अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ अभिनेता की नवीनतम फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर शो के दौरान यहां एक फिल्म थिएटर में भीड़ के धक्का-मुक्की के कारण दम घुटने से एक महिला की मौत के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई। उसके साथ उसका 13 वर्षीय बेटा श्रीतेज भी था, जिसे भी दम घुटने से चोट लगी और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जहां उसे 48 घंटे की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है।