फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन की टक्कर में 'परमाणु' को होगा फायदा, हर्षवर्द्धन का करियर लगा दाव पर

Thu, 31 May 2018 11:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
parmanu promotion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जॉन अब्राहम की परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोरखन का पहला हफ्ता अच्छा रहा और देशभक्ति वाले माहौल में उनकी फिल्म की चर्चा लगातार बनी हुई है। ट्रेड के जानकार मान रहे हैं कि देशभक्ति वाली राजी के बाद 'परमाणु' भी अपने दूसरे हफ्ते बढ़िया कारोबार कर सकती है और इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही दो फिल्में 'वीरे दी वेडिंग' और 'भावेश जोशी' को कड़ी टक्कर दे सकती है। 

विज्ञापन


असल में इन नई रिलीज फिल्मों में भाई-बहन हर्षवर्द्धन कपूर और सोनम कपूर टिकट खिड़की पर आमने-सामने हैं। ट्रेड के मुताबिक इस टकराव से हर्षवर्द्धन को नुकसान होगा क्योंकि उनकी डेब्यू फिल्म मिर्जिया फ्लॉप थी और दूसरी फिल्म 'भावेश जोशी' का प्रमोशन बहुत कमजोर है। 'भावेश जोशी' के प्रचारक फिल्म को मुंबई से बाहर नहीं निकाल सके। 'भावेश जोशी' की कहानी 2014 में आई सुपरफ्लॉप फिल्म उंगली जैसी है जिसमें कुछ युवा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कानून अपने हाथ में लेते हैं। 

'उंगली' संजय दत्त इमरान हाशमी और कंगना रनौत जैसे सितारों के बावजूद सुपरफ्लॉप रही थी। ऐसे में उसी तर्ज पर बनी 'भावेश जोशी' की मुंबई केंद्रित कहानी की सफलता संदिग्ध मानी जा रही है। फिल्म ट्रेड के जानकारों की मानें तो जॉन की फिल्म में दम है और वह दूसरे हफ्ते में सोनम-हर्ष की फिल्म को कड़ी टक्कर दे सकती है। 
विज्ञापन


एक तरफ जहां हर्ष की फिल्म का प्रचार कमजोर रहा है वहीं सोनम की वीरे दी वेडिंग भी कमोबेश महानगरों से बाहर दर्शकों को अपील कर पाएगी इसमें संदेह है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद नहीं आया है और इसमें गाली-गलौच वाली भाषा और अश्लील संकेतों की कड़ी आलोचना हुई है। 

लोग इस बात पर भी हैरान हैं कि फिल्म में विवाह संस्था को नीचा दिखाने की कोशिश है और इसकी रिलीज से कुछ दिन पहले ही फिल्म की हीरोइन सोनम कपूर ने धूमधाम से शादी की जबकि दूसरी हीरोइन करीना कपूर साल भर पहले अपने पहले बच्चे की मां बनीं। 

'वीरे दी वेडिंग' की मुश्किल भी यही है कि इसका प्रचार मुंबई के बाहर नहीं किया गया है। वहीं, परमाणु ने बीते शुक्रवार को धीमी शुरुआत के बाद हर दिन रफ्तार पकड़ी है और माना जा रहा है कि पहले हफ्ते में यह 35 करोड़ के ऊपर कारोबार कर लेगी। ट्रेड के जानकारों के मुताबिक परमाणु पश्चिम बंगाल, बिहार और निजाम को छोड़ कर बाकी जगहों पर काफी पसंद की गई है और वहां अब भी इसकी स्थिति मजबूत है। ऐसे में यह फिल्म दोनों नई रिलीजों को कड़ी टक्कर देगी क्योंकि जहां इस फिल्म को देखने की उत्सुकता दर्शकों में है वहां 'वीरे दी वेडिंग' और 'भावेश जोशी' के लिए पैर जमाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें