फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह ने जताई बड़ी चिंता, बोले- इतने साल बाद खत्म हो जाएंगे सिनेमाघर, ऐसे देखेंगे लोग फिल्म

Thu, 31 May 2018 07:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
naseeruddin shah
विज्ञापन

बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार नसीरुद्दीन शाह ने भारत में सिनेमा हॉल को लेकर चिंताजनक बात कही है। उनका मानना है कि 50 साल बाद सिनेमाघरों की तस्वीर बदल जाएगी। 

विज्ञापन


नसीरुद्दीन के मुताबिक, इन 50 सालों के अंदर लोग कंप्यूटर और वेब के आदी हो जाएंगे और सिनेमाघर सिर्फ संग्रहालय बनकर रह जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सिनेमाघरों में लोग यह देखने जाया करेंगे कि यहां से पॉपकॉर्न खरीदते थे और यहां परदे पर फिल्म दिखाई जाती थी। 

उन्होंने आगे कहा कि 50 साल बाद पैदा हुए लोग इस बात का भी जिक्र करेंगे कि हजारों लोग एक साथ फिल्म देखने के लिए आया करते थे। इसी के चलते शाह ने फिल्मों को एक सांप्रदायिक अनुभव करार दिया जो व्यक्तिगत बनती रही हैं। 

इतना ही नहीं नसीरुद्दीन ने यह भी कहा कि आने वाले 100 सालों में जो बच्चे पैदा होंगे उनके सिर पर टेलीफोन लगा होगा। फिलहाल नसीरुद्दीन जेईई 5 पर डिजिटल शो 'जीरो केएमएस' में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वह फिल्म 'अय्यारी' में एक अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी भी मुख्य भूमिका में थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें