फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल की बायोपिक का सामने आया फर्स्ट लुक, 11 से परिणीति शुरू करेंगी शूटिंग

Mon, 07 Oct 2019 02:29 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साइना नेहवाल की बॉयोपिक में परिणीति चोपड़ा - फोटो : twitter
विज्ञापन
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार व्यस्त हैं। परिणीति ने अभी कुछ दिनों पहले ही लंदन में अपनी आने वाली फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन की शूटिंग खत्म की है। वहीं अब एक्ट्रेस बिना देर किए अपनी दूसरी फिल्म की तैयारी में लग चुकी हैं। यह फिल्म बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक है जिसका निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने किरदार के लिए बैडमिंटन कोर्ट में घंटों पसीना बहा रही हैं। वहीं फिल्म की शूटिंग 11 अक्टूबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

 

फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए अमोल गुप्ते ने कहा, 'पहले दिन का शूट नीलेश कुलकर्णी के इंस्टीट्यूशन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में होगा जहां करीब 600 विद्यार्थी रहेंगे जिनमें से ज्यादातर राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी हैं। पहले सीन में साइना के रूप में परिणीति पत्रकारों, विद्यार्थियों और  स्पोर्ट्स  मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के सवालों के जवाब देंगी।'

वहीं फिल्म की रिलीजिंग डेट के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने बताया, 'मैं पारिवारिक दर्शकों के लिए फिल्में बनाता हूं जिसके लिए बच्चों का फ्री रहना जरूरी है,  फिर चाहे वह गर्मी की छुट्टियां हों या दीवाली की छुट्टियां। फिल्म रिलीज को लेकर हमने कोई तारीख अभी तक तय नहीं की है। हालांकि मेरी कोशिश है कि फिल्म  को अगले साल गर्मियों तक हम दर्शकों के सामने पेश कर सकें।
विज्ञापन


वहीं फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए परिणीति ने कहा, फिल्म में अपने किरदार के लिए मैंने पूरी ताकत लगा दी है। इस फिल्म में, मैं कुछ ऐसा कर रही हूं जो मैंने अपनी पिछली फिल्मों में नहीं किया है। इस पूरी प्रकिया में मुझे अहसास हुआ कि मैं किस तरह की इंसान हूं। फिल्म को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यह मेरा जिंदगी बदलने वाला अनुभव होगा।

इसी बीच फिल्म से परिणीति का लुक भी सामने आ गया है। साइना नेहवाल ने परिणीति के लुक की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए साइना ने लिखा,  इस सफर को साथ में पूरा करेंगे, सायना नेहवाल बायोपिक की टीम को मेरी शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें