फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा फिल्म फेस्टिवल: इस बार दुनिया की 200 फिल्मों के बीच खिलेंगी अमिताभ बच्चन की फिल्में

Mon, 07 Oct 2019 01:19 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI
विज्ञापन
50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में इस बार 76 देशों की 200 सर्वश्रेष्ठ फ़िल्में दिखायी जाएंगी। इनमें 26 फ़ीचर फ़िल्में और 15 ग़ैर-फ़ीचर फ़िल्में भारतीय पेनोरोमा सेक्शन में शामिल हैं। दुनिया भर के 10 हजार से अधिक सिने-प्रेमी इस स्वर्ण महोत्सव में शिरकत करने वाले हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्वस इस साल अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। इस महोत्सव में विभिन्न भाषाओं की 12 ऐसी प्रतिष्ठित फ़िल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी जिन्होंने अपनी रिलीज़ के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इन फ़िल्मों का प्रदर्शन 20  नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच गोवा में किया जाएगा।

जावड़ेकर ने बताया कि भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान दादासाहेब फ़ाल्के पुरस्कार विजेता अमिताभ बच्चन की प्रभावी और मनोरंजक फ़िल्मों के एक पैकेज के माध्यम से उनके योगदान का जश्न इस महोत्सव के 50वें संस्करण के मौके पर मनाया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय पेनोरमा गोवा फिल्म फेस्टिवल का सबसे अहम सेक्शन है जिसके तहत सर्वश्रेष्ठ व समसामयिक फ़ीचर और ग़ैर-फ़ीचर फ़िल्में दिखायी जाती हैं। इस साल फ़ीचर फिल्मों की जूरी का नेतृत्व प्रतिष्ठित फ़िल्मकार और स्क्रीनराइटर प्रियदर्शन ने किया। ग़ैर-फ़ीचर फ़िल्म जूरी को नेतृत्व किया जाने-माने डॉक्यूमेंटरी फ़िल्ममेकर राजेंद्र जांगले ने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें