बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के लिए कमर तोड़ मेहनत करती नजर आ रहीं हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में परिणीति पहली बार गाना गाते हुए दिखाई देंगी। फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में परिणीति 'माना के हम यार नहीं' गाने से सिंगिंग में अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं।
इससे पहले आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर भी सिंगिंग में अपना हाथ आजमा चुकीं हैं, इसलिए परिणीति की तुलना आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर से की जा रही है, जिसे लेकर परिणीति ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान आलिया और श्रद्धा पर निशाना साधा।
परिणीति ने कहा,' 'कसम में मैं इन सब बातों के बारे में कभी सोचती भी नहीं हूं, मैं लाइफ में संगीत की दीवानी हूं। जब स्टूडियों में मैं माइक के सामने रिकॉर्डिंग कर रही थी तो मैं सिर्फ अपने गाने के बारे में सोच रही थी। मैं इसके लिए किसी भी तरह की ऑटो-ट्यून का सहारा नहीं लेना चाहती थी। जो आपने इस गाने में सुना वो सिर्फ मेरी ही आवाज है, कुछ भी फिक्स नहीं किया है।'