अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा लगता है कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी में हैं। तभी तो अभी बॉलीवुड में उनके पांव ठीक से जमे नहीं और वह बॉलीवुड के साथ साथ साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में भी पांव जमाने की कोशिश कर रही हैं।
खबर है कि परिणीति को कुछ साउथ फिल्मों के ऑफर मिले हैं और परिणीति को उन फिल्मों की स्क्रिप्ट काफी पसंद आयी है। इसलिए तय माना जा रहा है कि परिणीति साउथ की फिल्में करेंगी।
पिछले कुछ दिनों में परिणीति ने लगभग चार से पांच साउथ की फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ी है और वे इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही हैं। हालांकि परिणीति के पास अभी बॉलीवुड की भी कई फिल्में हैं।
फिलहाल तो परिणीति मनीष शर्मा की अनाम फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह सुशांत के साथ हैं। इन फिल्मों की शूटिंग पूरी होने के बाद वे साउथ के प्रोजेक्ट्स को लेकर अपना फाइनल निर्णय लेंगी।