फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति को शाहरुख़-सलमान में दिलचस्पी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री के तीनों टॉप ख़ानों, आमिर, सलमान और शाहरुख़ के साथ काम करने का कोई चाव नहीं और उन्होंने तो सलमान और शाहरुख़ के साथ काम करने के प्रस्ताव को ठुकराया भी है।
विज्ञापन


परिणीति ने कहा कि इन तीनों कलाकारों की ही फ़िल्मों में हीरोइन के लिए कुछ होता ही नहीं इसलिए वो इनकी फ़िल्मों में काम नहीं करना चाहतीं।

परिणीति ने कहा कि इसी वजह से वो युवा कलाकारों के साथ काम करना ज़्यादा पसंद करती हैं क्योंकि उन फ़िल्मों में हीरो और हीरोइन दोनों को बराबर के मौक़े मिलते हैं।

'शमिताभ' में अमिताभ
अमिताभ बच्चन को लेकर 'चीनी कम' और 'पा' जैसी कामयाब फ़िल्में बना चुके आर बाल्कि ने अपनी अगली फ़िल्म के नाम की घोषणा कर दी है। इस फ़िल्म का नाम है 'शमिताभ'।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन के अलावा धनुष भी इस बेहद दिलचस्प नाम वाली फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

फ़िल्म की आधी शूटिंग हो चुकी है लेकिन इसका नाम अब तक नहीं घोषित किया गया था।

फ़िल्म को गोवा और ऊटी में फ़िल्माया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें