फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: 'शादी के बाद कैसी चल रही जिंदगी?' पैपराजी के सवाल पर परिणीति ने यूं दी प्रतिक्रिया

Sat, 24 Jun 2023 11:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस सवाल के बाद परिणीति के फैंस और बाकी लोगों को कुछ कंप्यूजन होता, इससे पहले खुद परी ने सारी सच्चाई बयां कर डाली।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच अगर कोई अचानक परी से यह पूछ ले कि 'शादी के बाद लाइफ कैसी चल रही है' तो? सुनकर हर कोई हैरान होगा। शायद यह कयास भी लगाने लगें कि कहीं परी ने राघव संग सीक्रेट मैरिज तो नहीं कर ली। ऐसा ही कुछ हाल में हुआ, जब एक पैपराजी ने अचानक एक्ट्रेस से ऐसा सवाल कर लिया।

विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन से बुजुर्ग महिला ने कहा 'कहो ना प्यार है', दिल छू लेगी एक्टर की प्रतिक्रिया

खूबसूरत लुक में नजर आईं परी
हालांकि, इस सवाल के बाद परिणीति के फैंस और बाकी लोगों को कुछ कंप्यूजन होता, इससे पहले खुद परी ने सारी सच्चाई बयां कर डाली। दरअसल, हुआ यह कि हाल ही में परिणीति को एक इवेंट में देखा गया। यहां परी को देखते ही पैपराजी पूछने लगे, 'परिणीति शादी के बाद जिंदगी कैसी चल रही है?' इस पर परीणीति पहले तो मुस्कुराईं फिर उन्होंने प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

Gehana Vasisth: फर्जी हैं गहना वशिष्ठ और फैजान की शादी की खबरें, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन


परी ने दिया यह जवाब
परीणीति ने कहा, 'मेरी अभी शादी नहीं हुई है।' इसके बाद भी पैपराजी की भीड़ से यह सवाल आना जारी रहा। जिसे एक्ट्रेस बड़े ही करीने के साथ नजरअंदाज करती नजर आईं। बता दें कि यह वीडियो विरल भियानी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो में परी ब्लैक कलर की ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बड़े-बड़े ईयरिंग्स के साथ अपना लुक कंपलीट किया है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर यूजर्स की खूब दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई इस बात पर हैरानी जता रहा है कि परी से यह सवाल कैसे किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ भी सवाल करना है मतलब।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अभी जब शादी हुई ही नहीं है तो कैसे बताएं।' एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें पता नहीं कि अभी सिर्फ सगाई हुई है शादी नहीं। शादी अभी बाकी है।'
Rakul Preet Singh: बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगी रकुल प्रीत, सलमान खान से मुलाकात को हैं बेहद उत्साहित
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें