परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही वह आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली है। कहा जा रहा है 23 और 24 सितंबर को कपल की शादी संपन्न होगी। ताजा खबर आ रही है कि परिणीति भी शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह ब्राइड मोड पर चली गई हैं। उन्होंने अपने सारे वर्क कमिटमेंट पूरे कर लिए हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही वह उदयपुर के लिए रवाना होंगी, जहां उनकी शादी होनी है।