फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा ने बताया, पापा शक्ति के लिए क्या चाहती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मी सितारों की जिंदगी पर बायोपिक के आइडियों पर अक्सर चर्चाओं के दौरान इधर संजय दत्त पर फिल्म सुर्खियों में है। मगर श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर के जीवन को बड़े पर्दे पर देखना चाहती हैं। खलनायक और कॉमेडियन के रूप में पहचाने जाने वाले शक्ति कपूर विवादित भी रहे हैं। परंतु श्रद्धा उनके दूसरे पक्ष को पर्दे पर देखने की चाहत रखती हैं।
विज्ञापन


इससे पहले श्रद्धा अपने पिता का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में देखने की भी इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। उन्हें लगता है कि शक्ति 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और एक अद्भुत बात है। वैसे शक्ति अपने करिअर के एक दौर में एक स्टिंग ऑपरेशन की वजह से बदनाम हो चुके हैं। क्या वह भी फिल्म में होना चाहिए?

इस पर श्रद्धा का कहना है कि फिल्मी दुनिया में बहुत सारे गॉसिप चलते हैं और शोहरत के साथ कई बातें सहज ही जोड़ दी जाती हैं। श्रद्धा चाहती हैं कि बायोपिक में उनके पिता के आर्टिस्ट वाले पक्ष को दिखाया जाना चाहिए। क्या श्रद्धा बायोपिक में उनकी बेटी का रोल अदा करेंगी? उन्होंने कहा कि बायोपिक में अगर पिता खुद दिखेंगे तो वह भी जरूर आना चाहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें