फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भूत बंगला’ के नए पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक देख फैंस हुए 'नॉस्टैल्जिक', कहा- ‘भूल भुलैया की वाइब आ रही है’

Tue, 24 Feb 2026 06:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhooth Bangla: मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ से अक्षय कुमार का नया लुक सामने आया है। पोस्टर रिलीज करने के बाद लोग इसे 'भूल भुलैया पार्ट 2' कह रहे हैं।

विज्ञापन
भूत बंगला - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। आज मेकर्स ने फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।  

फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज 

विज्ञापन

मेकर्स की ओर से जारी किए गए फिल्म के नए मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार एक डरावने सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस सिंहासन पर डरावने भूतों के सिर बने हुए हैं, जो मुंह फैलाते नजर आ रहे हैं। इस पर बैठे अक्षय कुमार भी मुंह फैलाए हुए हैं। आंखों पर काला चश्मा लगाए अक्षय अपने गले और हाथों में कई रुद्राक्ष और अन्य मालाएं पहने हुए हैं। जबकि एक हाथ में वो माला जप भी रहे हैं। एक लुंगी या धोती जैसी पहने अक्षय कुमार शर्टलेस नजर आ रहे हैं। अक्षय का ये लुक किसी तांत्रिक से मिलता-जुलता मालूम पड़ता है।
 

विज्ञापन

फैंस को आई 'भूल भुलैया' की याद 
मोशन पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने कहा कि पोस्टर से भूल-भुलैया वाली फील आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये अमीरों की भूल भुलैया लग रही है।’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘इस पोस्टर से भूल भुलैया की वाइब आ रही है।’ कुछ लोगों ने तो इसे भूल भुलैया 2 तक कह दिया। एक ने कमेंट में लिखा- ‘अक्षय कुमार फिर से प्रियदर्शन के साथ कॉमेडी फिल्म में हैं। मुझे 2000 के समय की याद आ गई।’

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें