फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया मई महीने का फोटो डंप, दिखाई बेबी नीर की खास झलक; लिखा- 'छोटी-छोटी बातों ने...'

Wed, 03 Jun 2026 07:20 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parineeti Chopra Post: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर मई महीने की कई खूबसूरत यादें तस्वीरों के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बेबी नीर की झलक देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने फैंस को दिखाया कि उनका मई का महीना कितना शानदार रहा। 

विज्ञापन

तस्वीरों में दिखीं खुशियों की झलकियां
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार और बेबी नीर की कई तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इन तस्वीरों में उनकी रोजमर्रा के जीवन की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस कलेक्शन की शुरुआत परिणीति की एक सुंदर तस्वीर से होती है, जिसमें वह ऑफ-शोल्डर सफेद ड्रेस पहने मुस्कुराती नजर आ रही हैं।


एक तस्वीर में क्रीम और सफेद चॉकलेट से सजी आम की स्वादिष्ट मिठाई दिख रही है। एक फोटो में बारिश से भीगा हुआ शांत और सुंदर नजारा कैद है। परिणीति ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'छोटी-छोटी चीजों ने मई को खास बना दिया।'

बेटे 'नीर' की दुनिया
पिछले साल मां बनीं परिणीति ने अपने बेटे नीर के खिलौनों की भी झलक दिखाई। एक तस्वीर में मिकी माउस प्ले मैट पर लाल रंग का खरगोश वाला खिलौना रखा नजर आया।

परिणीति की काम पर वापसी
बेटे नीर के जन्म के बाद काम से थोड़ा ब्रेक लेने के बाद परिणीति अब धीरे-धीरे काम पर लौट आई हैं। उन्होंने अपना चैट शो 'मॉम टॉक्स विद परिनेति चोपड़ा' शुरू किया है। इस शो में मशहूर हस्तियों के माता-पिता आते हैं और अपने बच्चों की परवरिश के अनुभवों, चुनौतियों और सीखों पर खुलकर बात करते हैं। परिणीति को आखिरी बार पर्दे फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था।
विज्ञापन

राघव चड्ढा और परिणीति की शादी
परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में हुई थी। इसके बाद 19 अक्तूबर, 2025 को दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने 'नीर' रखा है। बेटे के जन्म पर उन्होंने एक भावुक संदेश में लिखा था कि अब उनका दिल और जीवन पूरी तरह खुशियों से भर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें