फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कॉकटेल 2' की रिलीज से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचीं कृति सेनन, सिंपल लुक में भक्ति में लीन नजर आईं एक्ट्रेस

Wed, 03 Jun 2026 06:03 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon At Tirumala Temple: एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में फिल्म 'कॉकटेल 2' की टीम के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर पहुंची। जहां उनके सादगी से भरे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कृति सेनन की आगामी फिल्म 'कॉकटेल 2' जल्द रिलीज होने वाली है। इसी बीच कृति आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर पहुंची। जहां उनके साथ फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक होमी अदजानिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तिरुमाला मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचीं 
रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बुधवार को एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया और निर्माता दिनेश विजान के साथ तिरुमाला मंदिरआशीर्वाद लेने पहुंचीं। इस दौरान वो पूरी तरह से भक्ति में डूबी दिखाई दीं। उन्होंने मंदिर के नियमों का पालन किया।
इसके साथ ही सभी धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। मंदिर में दर्शन के लिए कृति ने सफेद रंग को सलवार सूट के सिंपल लुक में पहुंचीं। जिसके बाद वह मंदिर से बाहर निकलते समय उन्हें पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। 
विज्ञापन

कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
सिंपल लुक में दिखीं एक्ट्रेस 
मंदिर में दर्शन के लिए कृति ने सफेद रंग को सलवार सूट के सिंपल लुक में पहुंचीं। चेहरे पर मिनिमल मेकअप और खुले बालों में कृति काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। मंदिर से बाहर निकलते समय उन्हें पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कॉकटेल 2 कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। प्रीतम ने इस फिल्म का संगीत दिया है और गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान और लव रंजन हैं। इसे होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें