फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली होते ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण देवसेना'

Fri, 05 May 2017 06:45 PM IST
amarujala.com- presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण
विज्ञापन
'बाहुबली 2' बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इंडस्ट्री से लेकर आम लोगों तक सबका कहना है कि 'बाहुबली 2' जैसी फिल्म अपने आप में एक मिसाल है और वो इसे साबित करने में सफल हुई है। इसके सफल होने के पीछे फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली के साथ साथ फिल्म के राइटर के वी विजेन्द्र प्रसाद का भी बड़ा हाथ है। फिल्म की कहानी को लोगों ने बहुत पसंद किया है।
विज्ञापन


फिल्म की सफलता के बारे में जब कहानी के लेखक के वी विजेन्द्र प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'बाहुबली 2' को लोगों ने पहली फिल्म से ज्यादा पसंद किया है और इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं हो सकती।

जब उनसे पूछा गया कि अगर ये फिल्म बॉलीवुड एक्टरों को लेकर बनाई गई होती तो आप इसमें किसे-किसे अभिनय करते हुए देखना चाहते। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर बॉलीवुड में ये फिल्म बनती तो वो बाहुबली के किरदार में ऋतिक रोशन को और देवसेना के रोल में दीपिका पादुकोण को देखना पसंद करते। उन्होंने साफ कहा कि ये दोनों बहुत ही बेहतरीन एक्टर्स हैं। इनकी एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए कम है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें