फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शेयर कीं स्कूबा डाइविंग की तस्वीरें और वीडियो, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Mon, 17 Jan 2022 08:21 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपना स्कूबा डाइविंग वीडियो जारी किया है जो कि वायरल हो रहा है और चर्चा में बना हुआ है। इसके अलावा, परिणीति चोपड़ा ने अपनी कई तस्वीरें भी साझा की हैं।
 
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपना स्कूबा डाइविंग वीडियो जारी किया है जो कि वायरल हो रहा है और चर्चा में बना हुआ है। इसके अलावा, परिणीति चोपड़ा ने अपनी कई तस्वीरें भी साझा की हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को स्कूबा डाइविंग की एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "वह जगह जहां मैं हूं।"

विज्ञापन






परिणीति चोपड़ा की इस पोस्ट पर उनके भाई शिवांग चोपड़ा ने टिप्पणी करते हुए लिखा “ऊफ़ !!! इस ग्रह पर सबसे अच्छी जगह पानी के नीचे है!" गौरतलब है कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। उनकी इस वीडियो को अब तक 69 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के साथ ही उन्होंने पानी के नीचे की अपनी तीन तस्वीरों को भी शेयर किया है, जिन पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं।

फैन ने पूछा- इतनी सर्दी में यही काम करना जरूरी है क्या?
परिणीति चोपड़ा की इस वीडियो और तस्वीरों पर उनके एक प्रशंसक ने कमेंट करते हुए लिखा "वैसे इतनी सर्दी में यही काम करना जरूरी है क्या?" एक दूसरे फैन ने लिखा, "पानी गरम है क्या... सर्दी बहुत है ना।" वहीं एक अन्य यूजर ने परिणीति चोपड़ा को जल की परी बताया। इस यूजर ने लिखा "परी जल परी..।" एक अन्य फैन ने लिखा "आप मछली की तरह प्यारी हैं...।" वहीं कई अन्य यूजर्स ने दिल वाली इमोजी बनाकर परिणीति चोपड़ा की तस्वीरों और वीडियो पर अपना प्यार बरसाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें