फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: शाही शादी के खर्चों को लेकर हुई आलोचनाओं पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों को किया खारिज

Mon, 09 Dec 2024 11:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने वर्ष 2023 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ राजस्थान में शादी रचाई। इनकी शाही शादी के खर्चों को लेकर काफी आलोचनाएं हुईं। जिन पर हाल ही में परिणीति ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने साल 2023 में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई। इस भव्य शादी में कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि इनकी शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया। कहा गया कि शादी में आए मेहमानों के लिए जो होटल बुक हुए, उनके कमरों का एक रात का किराया 10 लाख रुपये था। इसे लेकर इस जोड़े की काफी आलोचना भी हुई। अब हाल ही में परिणीति ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

अफवाहों को किया खारिज
परिणीति चोपड़ा का कहना है कि शादी के खर्चे को लेकर हुए दावे सिर्फ अफवाह हैं। और ये आलोचना सिर्फ इसलिए हुईं क्योंकि उनकी शादी एक पॉलीटीशियन से हुई है। परिणीति ने कहा कि शादी के भारी-भरकम खर्चों को लेकर किए गए दावे गलत हैं। यह सिर्फ इसलिए अफवाहें फैंलीं, क्योंकि राघव एक पॉलीटीशियन हैं। परिणीति ने कथित तौर पर अपनी भव्य शादी के बारे में लगीं कुछ अटकलों पर बात करते हुए कई तथ्य सामने रखे। वहीं, राघव चड्ढा ने भी शादी के खर्च पर फैलीं झूठी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने उदयपुर के 5 स्टार होटल में शादी की, न कि 7 स्टार होटल में।

'किसी ने जान-बूझकर झूठ फैलाया'
राघव चड्ढा ने कहा, 'हमने जहां शादी की वह 7-स्टार होटल नहीं था, जैसा कि कहा जा रहा है। यह एक 5-स्टार होटल था। हमने कुल 40-50 कमरे बुक किए थे। इनमें से किसी भी कमरे का किराया 10 लाख रुपये नहीं था। यह पूरी तरह से झूठी बातें हैं और कुछ लोगों ने जानबूझकर हमारी शादी को महंगा दिखाने के लिए ऐसा कहा'।
Ramayana: रणबीर कपूर के बाद सनी देओल ने दी 'रामायण' पर दिलचस्प जानकारी, बोले- 'अवतार' के स्तर की फिल्म बन रही
विज्ञापन

अगर बिजनेस मैन से शादी होती तो?
परिणीति चोपड़ा ने कहा कि राघव चड्ढा से शादी करने के बाद उन्हें लोगों के दोहरे मापदंडों का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्होंने किसी अभिनेता या व्यवसायी से शादी की होती तो उन्हें ऐसी आलोचनाओं का सामना नहीं करना पड़ता। तब हर कोई इस खर्चे और भव्यता की तारीफ करता। आगे बोलीं, 'लेकिन मैंने एक राजनेता से शादी की है, अचानक यह कहानी बन गई है कि उन्होंने अकेले ही सारा खर्च उठाया और जैसे कि वह शादी का खर्चा नहीं उठा सकते। 
Stars Who Got Fight With Directors: एक्टर्स का फिल्म के डायरेक्टर से हुआ विवाद, फिर कभी नहीं किया साथ काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें