फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया बेबी बॉय का नामकरण, फैंस को दिखाई पहली झलक

Wed, 19 Nov 2025 12:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parineeti And Raghav Chadha Baby Boy: परिणीति चोपड़ा ने बीते महीने अक्तूबर में बेटे को जन्म दिया। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने फैंस को बेबी बॉय की पहली झलक दिखाई है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 19 अक्तूबर को पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। दिवाली से एक दिन पहले कपल के घर किलकारी गूंजी और त्योहार की खुशियां कई गुना बढ़ गईं। अब एक महीने बाद आज 19 नवंबर को कपल ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक दिखाई है। साथ ही यह भी बताया है कि अपने बेटे का उन्होंने क्या नाम रखा है? जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
परी और राघव ने बेटे के साथ दिए पोज
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट शेयर किया है। इसमें परिणीति और राघव बेबी बॉय के साथ पोज देते दिख रहे हैं। हालांकि, कपल ने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है। परी और राघव अपने बेटे के नन्हे पैरों को चूमते दिख रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि बेटे का नाम उन्होंने नीर रखा है।
 

सेलेब्स ने दिए रिएक्शन
पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम- तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने अपने बेटे का नाम 'नीर' रखा है। शुद्ध, दिव्य और असीम'। कपल के पोस्ट पर भारती सिंह, गौहर खान और निम्रत कौर सहित तमाम सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं और बेबी बॉय को दुआएं दी हैं। साथ ही फैंस ने भी परिवार को बधाई दी हैं।

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट
परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे नेटफ्लिक्स की अनटाइटल्ड सीरीज में नजर आएंगी। इसके जरिए वे ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। यह सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। शो के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। रेंसिल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, चैतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अन्य कलाकार शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें