फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दे दे प्यार दे 2 और हक की कमाई में उछाल, जानें मंगलवार को फिल्म कांथा की बॉक्स ऑफिस पर क्या रही हालत?

Wed, 19 Nov 2025 07:49 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: मंगलवार को  ‘दे दे प्यार दे 2’ के अलावा कई फिल्मों ने दर्शकों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश की। एक तरफ कुछ फिल्मों की कमाई बढ़ी तो कुछ के लिए मंगलवार का दिन निराशा से भरा रहा। पढ़िए बाॅक्स ऑफिस रिपोर्ट।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ और साउथ की फिल्म ‘कांथा’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन पांचवें दिन में आकर ‘कांथा’ की कमाई काफी कम हो चुकी, जबकि अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ अभी भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। इनके अलावा बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है, जानिए? 

विज्ञापन

फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘दे दे प्यार दे 2’ ने 5वें दिन की कितनी कमाई 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि चौथे दिन यानी सोमवार को इसने 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। मंडे टेस्ट में कमजोर पड़ने के बाद मंगलवार को अजय देवगन की फिल्म की कमाई में उछाल आया है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 44 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 100 करोड़ में बनीं ‘दे दे प्यार दे 2’ अब तक अपना आधा बजट नहीं वसूल कर सकी है। 

फिल्म ‘कांथा’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा ‘कांथा’ का जादू   
दुलकर सलमान साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं। लेकिन फिल्म ‘कांथा’ इस मामले में कमजोर साबित हुई। फिल्म ने पांचवें दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि सोमवार को इसकी कमाई 1.8 करोड़ रुपये थे। कुल कलेक्शन भी अब तक 17.40 करोड़ रुपये है।

 

विज्ञापन

फिल्म 'हक' - फोटो : सोशल मीडिया
‘हक’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ का क्या रहा कलेक्शन 
यामी गाैतम की फिल्म ‘हक’ के लिए मंगलवार का दिन बेहतर साबित हुआ, फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। फिल्म ने जहां सोमवार को जहां 35 लाख रुपये कमाए थे। मंगलवार को यानी रिलीज के 12वें दिन 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई भी 17.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। 
इन दिनों थिएटर में रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ भी मौजूद है। इसका कलेक्शन सोमवार को कम रहा। फिल्म ने सिर्फ 50 लाख रुपये की कमाए। मंलगवार को इसका कलेक्शन दिखना बंद हो गया है। ऐसा लगता है कि फिल्म का खेल बॉक्स ऑफिस पर अब खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें