बीजेपी के तमाम नेताओं में से परेश रावल ऐसे बिरले नेता है जो आमतौर पर किसी पर छींटाकशी करने से बचते हैं। लेकिन, जब मौका नवजोत सिंह सिद्धू हों तो वह भी चौका मार ही देते हैं। उनकी पत्नी स्वरूप संपत को मुंबई के एक कार्यक्रम में एक विदेशी यूनीवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।
इसी कार्यक्रम में अमर उजाला से बात करते हुए परेश रावल ने कहा, 'ये बहुत दुखद बात है कि हम अपनी चीज़ों से हटकर पाकिस्तान के एजेंडा से खेल रहे हैं। पाकिस्तान एजेंडा सेट करता है। ये गलत है। हमारे जो मुद्दे हैं, उसी पर फोकस करना चाहिए।'
कोई कितनी भी आपको हिलाने की कोशिश करे। कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की बात चलने पर परेश ने कहा- 'मुझे पता नहीं कि सिद्धू साहब को समझ आया कि नहीं लेकिन कोई उनको गंभीरता से लेता नहीं है। लोगों को लगता है कि अब भी कॉमेडी शो ही चल रहा है।'