फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala Final Rites: बहन की आखिरी विदाई में फफक-फफककर रोए भाऊ, अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे

Sat, 28 Jun 2025 08:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Jariwala Final Rites: अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार 27 जून को देर रात निधन हो गया। आज शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया है। अदाकारा की अंतिम यात्रा में कई सिने सितारे शामिल हुए।
विज्ञापन
शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कांटा लगा गर्ल' के नाम से लोकप्रिय रहीं मॉडल-अभिनेत्री शेफाली जरीवाला नहीं रहीं। 27 जून को देर रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इंडस्ट्री में शोक की लहर है। शेफाली के परिवार और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। आज शनिवार 28 जून को शेफाली का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कई सितारे और सिंगर भी शामिल हुए।

विज्ञापन

बहन को अंतिम विदाई देने पहुंचे हिंदुस्तानी भाऊ
शेफाली जरीवाला के निधन से हिंदुस्तानी भाऊ शोक में हैं। दोनों के बीच बहन-भाई का रिश्ता था। हर रक्षाबंधन पर शेफाली भाऊ की कलाई पर राखी बांधती थीं। शेफाली के निधन पर भाऊ के आंसू नहीं थम रहे। वे अभिनेत्री की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए।
 

मीका सिंह भी हुए शामिल
सिंगर मीका सिंह शेफाली जरीवाला को अंतिम विदाई देने पहुंचे। वे इस दौरान काफी भावुक नजर आए। सिंगर ने शेफाली को लेकर कहा, 'शेफाली ने इतनी कम उम्र में जो स्टारडम हासिल किया, मुझे नहीं लगता कि किसी और अभिनेत्री ने कभी ऐसा हासिल किया होगा। वह पहले दिन से ही स्टार थीं। भले ही वह चली गई हों, लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले'।

Hindustani Bhau on Shefali Jariwala: शेफाली की मौत पर बोले भाऊ- 'लोग कह रहे उसे हार्ट अटैक आया पर..'

 
विज्ञापन

सुनिधि चौहान - फोटो : पीटीआई
नम आंखों से सुनिधि चौहान ने दी विदाई
सिंगर सुनिधि चौहान भी शेफाली जरीवाला को आखिरी विदा देने पहुंचीं। शेफाली के अंतिम संस्कार में वे भावुक हो गईं। अभिनेत्री शहनाज गिल भी शेफाली को आखिरी विदाई देने पहुंचीं। इसके अलावा अभिनेत्री आरती सिंह, माहिरा शर्मा सहित कई सितारे भी पहुंचे।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें