फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी पर घर बैठे फ्री में देखिए सिद्धार्थ-जान्हवी की प्रेम कहानी, जानें 'परम सुंदरी' कहां पर है उपलब्ध

Fri, 24 Oct 2025 09:42 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Param Sundari OTT Release: निर्देशन तुषार जलोटा की फिल्म 'परम सुंदरी' अब आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री में। जानिए आप किस प्लेटफॉर्म पर जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रेम कहानी देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
परम सुंदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'परम सुंदरी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस फिल्म में साउथ और नॉर्थ की प्रेम कहानी को दर्शाया गया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

 

किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं 'परम सुंदरी'
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'परम सुंदरी' को आप प्राइम वीडियो पर फ्री में देख सकते हैं। आज प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर जान्हवी और सिद्धार्थ की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'परम, सुंदरी के प्यार में और हम परम सुंदरी के प्यार में#ParamSundariOnPrime, अभी देखें।'

 

आज से फ्री में है उपलब्ध
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर अभिनीत बॉलीवुड फिल्म परम सुंदरी अपने प्रशंसकों के लिए बेहद खुशी की बात है और एक बार फिर सुर्खियों में है। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक-कॉमेडी अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। वैसे तो यह फिल्म 10 अक्तूबर, 2025 को डिजिटल रूप से ओटीटी पर रिलीज हुई, तब आप रुपये खर्च कर इस फिल्म को देख सकते थे। लेकिन आज से, अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर इसे मुफ्त में देख सकते हैं।
विज्ञापन

'परम सुंदरी' के बारे में
'परम सुंदरी' एक रोमांटिक ड्रामा प्रेम कहानी है, जिसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। इस फिल्म को दिनेश विजान द्वारा मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले निर्माण किया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में संजय कपूर, तन्वी राम, रेन्जी पणिक्कर और कई अन्य प्रमुख कलाकार भी हैं। 

यह भी पढ़ें: जयपुर पिंक पैंथर्स के सहायक प्रबंधक वेदांत देवाडिगा के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया शोक, शेयर किया पोस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें