फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Param Sundari: परम सुंदरी के म्यूजिक लॉन्च पर दिखी सिद्धार्थ-जान्हवी की केमिस्ट्री, श्रेया-सोनू का चला जादू

Mon, 25 Aug 2025 09:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sidharth Malhotra Janhvi Kapoor: फिल्म 'परम सुंदरी' का आज मुंबई में म्यूजिक लॉन्च हुआ। इस दौरान श्रेया घोषाल और सोनू निगन ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा, तो वहीं जान्हवी और सिद्धार्थ ने रोमांटिक डांस से जीता दर्शकों का दिल।
 
विज्ञापन
'परम सुंदरी' म्यूजिक लॉन्च - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'परम सुंदरी' का आज मुंबई में म्यूजिक लॉन्च हुआ। इस दौरान जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म के कई गानों पर हुक स्टेप्स से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज से सभी का मनोरंजन किया। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज पर फैंस लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

'परदेसिया' गाने पर किया डांस
'परम सुंदरी' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर ने 'परदेसिया' गाने पर रोमांटिक डांस किया। इस दौरान सिद्धार्थ कैजुअल लुक में नजर आए, जबकि जान्हवी ने स्टाइलिश ड्रेस पहनी। दोनों की जोड़ी साथ में बेहद खूबसूरत दिखी। इस दौरान सोनू निगम ने 'परदेसिया' गाना गाकर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।

फैंस के कमेंट्स
सिद्धार्थ और जान्हवी की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। वह इन वायरल वीडियोज पर कमेंट कर अपनी राय पेश कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'उफ्फ! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री', एक और फैन ने लिखा, 'यह जोड़ी कमाल की है', एक और फैन ने लिखा, 'वे एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं, इस फिल्म को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'
 
विज्ञापन

'भीगी साड़ी' में भी किया डांस
'परदेसिया' गाने के अलावा सिद्धार्थ और जान्हवी ने 'परम सुंदरी' के गाने 'भीगी साड़ी' पर भी डांस किया। दोनों ने 'भीगी साड़ी' के हुक स्टेप्स करके दर्शकों का दिल जीता। जान्हवी और सिद्धार्थ की सिजलिंग केमिस्ट्री हर किसी को पसंद आई। 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें