फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: फैंस के साथ जल्द 52 सेल्फी शेयर करेंगी जान्हवी, हालिया पोस्ट में किया खुलासा, बोलीं- इंतजार...

Wed, 23 Jul 2025 07:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor Post: अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। यह तस्वीरें उन्होंने यात्रा के दौरान फ्लाइट से शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया कि उनके पास 52 सेल्फी और हैं पोस्ट करने के लिए।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होनी थी, मगर अब यह पोस्टपोन हो गई है। इस बीच जान्हवी कपूर ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने अपनी दिलकश फोटोज शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिखा है, जिसने यूजर्स की उत्सुकता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
कैप्शन से बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
जान्हवी कपूर ने आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फ्लाइट से अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें खुली जुल्फों में वे बेहद प्यारी लग रही हैं। इसके साथ जान्हवी ने कैप्शन लिखा है, 'पोस्ट करने के लिए 52 और सेल्फी थीं, लेकिन उनमें बहुत सारी स्नीक पीक थे, इसलिए मैं कंट्रोल कर रही हूं और आप लोगों को असली चीज देखने के लिए इंतजार करना होगा'।
 

जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ओरी और मनीष मल्होत्रा ने किया रिएक्ट
जान्हवी कपूर ने आगे लिखा है, 'बाकी तस्वीरें आएं, तब तक सूजी हुई आंखों के साथ हल्की धूप में भीगीं फ्लाइट से कुछ सेल्फी और ढेर सारा प्यार'। जान्हवी कपूर के इस पोस्ट पर उनके बेस्ट फ्रेंड ओरी ने कमेंट किया है। उन्होंने पूछा है, 'आपकी आंखें सूजी हुई कहां से लग रही हैं?' वहीं, डिजाइनर और प्रोड्यूसर मनीष मल्होत्रा ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।

विज्ञापन

परम सुंदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आएंगी नजर
फिल्म 'परम सुंदरी' की बात करें तो इसमें जान्हवी कपूर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। इसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। वहीं, दिनेश विजन ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन किए जाने पर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि मेकर्स ने कथित तौर पर 'सैयारा' से क्लैश से बचने के लिए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें