फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parag Tyagi: 'आखिरी सांस तक प्यार...', पराग त्यागी ने शादी की 11वीं सालगिरह पर शेफाली जरीवाला को किया याद

Tue, 12 Aug 2025 03:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Jariwala: पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला को याद करते हुए एक खास वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को इमोशनल कर दिया है।
 
विज्ञापन
पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम@paragtyagi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला के साथ अपनी शादी की 11वीं सालगिरह पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी 'परी' को याद करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक नोट लिखा और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो को साझा किया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पराग का पोस्ट
पराग ने अपनी और शेफाली की कई तस्वीरों को एक वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी, मेरी जान, मेरी परी, जब मैंने तुम्हें 15 साल पहले पहली बार देखा था तो मुझे पता था कि तुम मेरे लिए ही बनी हो। 11 साल पहले उसी दिन तुमने मुझसे शादी करने का फैसला किया, जिस दिन हम मिले। मेरे जीवन में आने और मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं तुम्हारा बहुत आभारी हूं। तुमने मेरी जिंदगी को खूबसूरत और रंगीन बनाया, मुझे मस्ती से जीना सिखाया। अब मैं हमारी प्यारी यादों के साथ जी रही हूं। आखिरी सांस तक और उसके बाद भी, मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगा। 12 अगस्त 2010 से लेकर हमेशा के लिए, मैं तुम्हारे साथ हूं।'
विज्ञापन

शेफाली और पराग
शेफाली और पराग ने चार साल तक डेटिंग करने के बाद 12 अगस्त 2014 को शादी की थी। शेफाली, जो अपने गाने 'कांटा लगा' के लिए मशहूर थीं। कथित तौर पर शेफाली का 27 जून 2025 को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके परिवार में उनके माता-पिता, बहन, पराग और उनका पालतू कुत्ता सिम्बा हैं।

यह भी पढ़ें: The Epic Baahubali: 'बाहुबली एपिक' को लेकर राणा दग्गुबाती का पोस्ट, नए पोस्टर के साथ सामने आई रिलीज डेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें