तारा नहीं रोक पाईं हंसी
हाल ही में वीर पहाड़िया ने इस गाने का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने गाने के टाइटल से मिलता-जुलता नाम इसके साथ लिखा है। वीर ने लिखा है, 'थोड़ी सी तारू'। उन्होंने गाने के टाइटल के साथ 'थोड़ी सी दारू' के साथ मिलता-जुलता नाम लिखा, 'थोड़ी सी तारू'। यह देख तारा अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। उन्होंने वीर का यह पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'थोड़ी सी तारू' और इसके साथ हार्ट इमोजी और हंसने वाली इमोजी बनाई है।
अक्सर साथ नजर आते हैं वीर-तारा
बता दें कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों को कई बार मुंबई और डिनर डेट्स पर एक साथ देखा गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके बीच की केमिस्ट्री सबके दिलों को जीत रही है। हाल ही में तारा ने दिल्ली में आयोजित इंडिया कोचर वीक 2025 में रैंप वॉक किया। उस वक्त भी ऑडियंस में वीर पहाड़िया ने उन्हें फ्लाइंग किस दिया था। वीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'स्काईफोर्स' से एक्टिंग डेब्यू किया है।