बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ मसूरी से वापस मुंबई लौट आई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने इस दौरान वियान और समीशा के साथ फोटो भी खिंचवाई। वहां मौजूद एक पैपराजी ने शिल्पा शेट्टी को उस वक्त अपना मास्क हटाने के लिए कहा जब वह अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं।