मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दौरान पंखुड़ी अवस्थी ने जुड़वां बच्चों की मां होने और हर दिन एक नई चीज सीखने के बारे में खुलकर बात की। न्यू मॉम्स को किस प्रेशर का सामना करना पड़ता है उसके बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट फीडिंग के अपने चैलेंजेस का खुलासा किया पंखुड़ी ने कहा, 'एक न्यू मॉम के रूप में ऐसी बहुत सी चीज़ें होती हैं जिनसे आपको निपटना पड़ता है क्योंकि आप अचानक एक नई दुनिया में कदम रखते हैं और स्तनपान आपकी मेटरनिटी जर्नी का सबसे जरूरी हिस्सा है। हम, एक समाज के रूप में, बहुत सी चीज़ों को ज्यादा स्वीकार करने लगे हैं, और मुझे नहीं लगता कि ब्रेस्टफीडिंग कोई अलग होना चाहिए'।
आगे विस्तार से बताते हुए पंखुड़ी अवस्थी ने इस बात पर जोर दिया कि यह एक मां की पर्सनल चॉइस होनी चाहिए कि वह अपने बच्चे को सार्वजनिक रूप से दूध पिलाना चाहती है या नहीं। उन्होंने कहा, “यदि आप सार्वजनिक रूप से फीड कराने में सहज हैं, तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। पहले महिलाओं को फीड कराने के लिए अंदर जाने या दीवार की ओर मुंह करने को कहा जाता था, लेकिन अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो आप क्या करते हैं? क्या आप बच्चे को दूध नहीं पिलाएंगी?”