फिल्म की सफलता के लिए ऑडियंस को कहा धन्यवाद
सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। सलमान खान और कार्तिक आर्यन जैसी हस्तियां भी फिल्म की प्रशंसा करने में प्रशंसकों के साथ शामिल हो गई हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू ने फिल्म की सफलता के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया है और ऋतिक संग काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की है।
Bradley Cooper: 'मेस्ट्रो' में ब्रैडली कूपर की कृत्रिम नाक पर एक्टर के साथ आया बर्नस्टीन का परिवार, कही यह बात
गदर 2 में काम करने पर अभिनेत्री को है खुशी
अभिनेत्री ने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘मैं अपने दर्शकों को धन्यवाद देती हूं। सभी प्यारे लोगों को धन्यवाद देती हूं। टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में लगना, कई बार जाना और हमारी फिल्मों को देखना किसी चुनौती से कम नहीं होगी। किसी भी फिल्म को हिट कराने में दर्शकों का अहम योगदान होता है। हालांकि, दर्शकों के बाद मैं भगवान को शुक्रिया कहूंगी।’
Gulzar Birthday: दो वक्त की रोटी कमाने मैकेनिक बने थे गुलजार, परिवार की विरोध के बाद भी नहीं घटी संगीत की ललक
ऋतिक रोशन संग काम करने की जताई इच्छा
आगे इंटरव्यू में अमीषा ने ऋतिक संग काम करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की और कहा, ‘मुझे अच्छा लगेगा अगर मुझे उनके साथ दोबारा काम करने का असर मिलेगा। दर्शकों ने हमारी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। अभिनेत्री ने कहा कि उनकी साथ में पहली फिल्म एक रोमांटिक-थ्रिलर थी और वह चाहती हैं कि उनकी अगली फिल्म "एक प्यारी, मजेदार प्रेम कहानी हो जिसमें थोड़ी सी कॉमेडी, शानदार संगीत और ढेर सारा डांस हो क्योंकि हम दोनों अच्छे डांसर हैं।’