'शिनचैन की धरती' में पहुंचे एक्टर
पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी हाल ही में परिवार के साथ जापान ट्रिप पर गईं थीं। उन्होंने इस ट्रिप से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्रीन पर शेयर कीं। उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- ‘शिनचैन की धरती।’
शानदार नजारों को किया कैप्चर
उन्होंने 10 तस्वीरें शेयर की, जिनमें वे शहर के शानदार नजारों से लेकर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं। खास बात ये रही कि इन तस्वीरों में उनके माता-पिता भी नजर आए।
काफी खुश दिखाई दिए एक्टर
जहां एक फोटो में पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी एक रेस्टोरेंट में नजर आईं। वहीं एक तस्वीर मृदुला और पंकज दोनों सीढ़ियों पर बैठे ट्रिप इंजॉय करते नजर आए। दोनों इस फोटो में काफी खुश दिखाई दिए।
आशी ने कैप्चर किए खास पल
इसके अलावा आशी ने अपनी जापान डायरी में कुछ खास मूमेंट्स को कैप्चर किया, जिसमें शहर की सुंदरता से लेकर प्राकृतिक सौंदर्य भी नजर आया।
थिएटर करती हैं आशी
बता दें कि आशी फिलहाल थिएटर करती हैं, और वे कई प्ले कर चुकी हैं। वे हाल ही में 'ला इलाज' की वजह से काफी चर्चाओं में रही थीं। इस प्ले में पंकज ने भी एक्ट किया था। प्ले का निर्माण त्रिपाठी के होम बैनर रूपकथा रंगमंच के तहत किया गया था, जिसे मृदुला त्रिपाठी ने प्रोड्यूस किया था और पंकज त्रिपाठी को-प्रोड्यूसर थे।
पंकज त्रिपाठी, मृदुला त्रिपाठी और आशी त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया